सतना
वरिष्ट कांग्रेस नेता समाजसेवी स्व ब्रजेश प्रताप सिंह लखनवाह की पुण्य तिथि पर आज 15 सितंबर को जिला चिकत्सालय परिसर स्थित सेवा संकल्प में मरीजों के परिजनों को भोजन प्रसाद वितरण उनके परिवारजनों एवम शुभचिंतकों द्वारा किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री प्रवक्ता विजय रिजवानी ने स्व ब्रजेश सिंह जी की 23 वी पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर स्व ब्रजेश प्रताप जी की धर्म पत्नी उनकी पुत्रवधु के साथ जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती पलक रिजवानी बाबूलाल श्रीवास्तव कमल विश्वकर्मा धनंजय सिंह धन्नू घुंघचिहाई सहित कई लोग उपस्थित रहे।