छिंदवाड़ा।
17 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हंगामे में बदल गया।
बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस और छात्रों में धक्का-मुक्की हुई।
इस दौरान चार महिला पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई।
एक महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई।
इसके बाद उसे व्हीलचेयर से प्राचार्य कक्ष तक ले जाना पड़ा।
हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा।
इसी बीच ABVP कार्यकर्ताओं के कॉलेज परिसर में पहुंचने से तनाव और बढ़ गया।
NSUI और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
