प्रदेश में नवीन शासकीय भवन कनाडा और फ्रांस की तर्ज पर बनेंगे- लोक निर्माण मंत्री भार्गव

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नवीन शासकीय भवन कनाडा, फ्रांस और मॉरिशियस की तर्ज पर बनाये जाएंगे। इसके लिये लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई परम्परागत शटरिंग के स्थान परस्ट्रेक्चर स्टे इन प्लेस फ्रॉम वर्क सिस्टम का उपयोग करेगी। उन्होने यह बात लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई के नवीन एसओआर 2022 के लोकार्पण अवसर पर कही। नवीन एसओआर में विभाग द्वारा 80 निर्माण आइटमों की दरों में परिवर्तन किया गया है।

मंत्री भार्गव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भवनों में विद्युत फिटिंग कार्य में भी नवाचार किया जा रहा है। इसमें ईपीएस एक्सपेंडेड पॉलिस्ट्रियन कॉर पैनल का उपयोग किया जाएगा या लाइटवेट सेंडविच पैनल के मध्य में थर्माकॉल सीट का उपयोग किया जाता है। जिससे भवनों के अंदर का तापमान नियंत्रित रहता तथा भवन ध्वनि निरोधक बनाये जा सकेंगे। इस पद्धति से भी कार्य को पूर्ण करने में समय और बिजली की बचत होगी।

मंत्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 2020 का एसओआर प्रभावी है। गत 2 वर्ष में कोविड और यूक्रेन वार जैसी अपरिहार्य परिस्थितियों से उत्पन्न ग्लोबल क्राइसिस से विभिन्न प्रकार की निर्माण सामग्री जैसे स्टील, सीमेंट, कॉपर, एल्युमीनियम वायर, पीवीसी, पाइप फीटिंग की दर में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। जिसका प्रभाव निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। इन विषयों को दृष्टिगत रखते हुए लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई के नवीन एसओआर लागू किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न आइटमों पर औसतन 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

See also  Forbes की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 36वें पायदान पर,पांच भारतीय महिलाये शामिल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *