MP:पीपुल्स ग्रुप पर ईडी का छापा,पद के दुरुपयोग का मामला

भोपाल। पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत सर्चिंग की कार्रवाई की है। कार्रवाई पीएमएलए एक्ट के तहत की गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान 8 लाख रुपए कैश और दस्तावेज मिले हैं। पीपुल्स ग्रुप के खिलाफ ईडी को शिकायत मिली थी। फिलहाल सर्चिंग जारी है। ईडी ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।

शिकायत के आधार पर जांच शुरू
ईडी ने कंपनी रजिस्ट्रार, ग्वालियर द्वारा दायर शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। आरोप लगाया गया है कि पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों ने पदों का दुरुपयोग किया। बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थाओं को शून्य या कम ब्याज दरों पर रुपए दिए जाते हैं। साथ ही, 250 करोड़ से अधिक का कर्ज दिया गया। इससे शेयरधारकों को नुकसान होता है। संबंधित संस्थाओं को गलत लाभ होता है।

साल भर पहले भी मारा था छापा
इससे पहले, साल 2022 में भी पीपुल्स ग्रुप पर फॉरेन फंडिंग में गड़बड़ी के आरोपों की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सर्चिंग की थी। टीम ने पीपुल्स ग्रुप के कॉलेज, न्यूज पेपर के ऑफिस समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी थी।

इन लोगों के नाम रजिस्टर्ड हैं कंपनियां
सावित्री देवी विजय, सुरेश नारायण विजय, राम विलास विजय, रुचि विजयवर्गीय, रोहित पंडित, अंबरीश शर्मा, नेहा विजयवर्गीय, अशोक कुमार खुराना, अभय पाटीदार, मयंक विश्नोई, इश्ताक हुसैन सिद्दीकी, पंकजा कुमारी सिंह के नाम से कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें अधिकतर में विजयवर्गीय परिवार के सदस्य डायरेक्टर हैं।

इन कंपनियों में विजयवर्गीय परिवार के डायरेक्टर-पार्टनर
1 . एक्सप्लोर नेचुरल रिसोर्सेस सर्वि.एंड सप्लाई प्रा.लि.
2 . आन्या साइन एंड मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड
3 . पीपुल्स फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
4 . पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशनल फाउंडेशन
5 . पीजी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड
6 . वर्ल्ड वाइड टीवी एंड फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड
7 . पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड
8 . संपूर्णा स्मार्ट साॅल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
9 . भास्कर मास मीडिया प्राइवेट लिमिटेड
10 . फिन कॉर्पो एलएलपी
11 . पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड
12 . इक्वेटर फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड
13 . पीपुल्स मेगा ट्री बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड
14 . सार हॉस्पिटलिटी सर्विस (एलएलपी)
15 . सिंपली नेचुरल हेल्थ केयर एलएलपी
16 . मायवे आयुर्वेदिक एलएलपी
17 . पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड
18 . पीजीएम अलाइंस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
19 . अनुभूति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
20 . सार्क्स मेटल प्राइवेट लिमिटेड
21 . सार इनफिनिटी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
22 . लिवेट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड
23 . रेडियस इवेंट एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
24 . एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी
25 . अयप्पा हाइड्रो पॉवर लिमिटेड
26 . रुद्रांश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
27 . ईडीसीएल पॉवर प्रोजेक्ट लिमिटेड
28 . जड़ीबूटी वेलनेस एलएलपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *