भोपाल।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में इंजीनियर्स की भर्ती का तरीका बदल गया है।
अब इसकी जिम्मेदारी राज्य की जगह केंद्र सरकार की एजेंसी संभालेगी।
दरअसल, कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB ने अगले दो साल तक समय नहीं होने की बात कही थी।
इसके बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने केंद्रीय
एजेंसी Ed-CIL को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी।
इस फैसले के साथ ही 357 इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
भर्ती अगले महीने शुरू होने की संभावना है।
ESB की जगह Ed-CIL को क्यों मिली जिम्मेदारी?
विभाग ने 19 अगस्त 2026 को भर्ती से जुड़ा आदेश जारी किया था।
इसमें परीक्षा संचालन और तकनीकी निगरानी के लिए दो समितियां भी बनाई गई हैं।
हालांकि, इस बदलाव के पीछे केवल समय की कमी ही नहीं है।
पिछली भर्ती में सामने आई कानूनी उलझन भी अहम वजह है।
करीब चार साल पहले सहायक नगर निवेशक और सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी पदों के लिए परीक्षा हुई थी।
परीक्षा और रिजल्ट संयुक्त थे।
लेकिन मेरिट लिस्ट अलग-अलग तैयार की गई थी।
इस प्रक्रिया में सहायक नगर निवेशक पद के अभ्यर्थियों की डिग्री और डिप्लोमा का सत्यापन किए बिना मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई।
नतीजतन, अपात्र अभ्यर्थियों के नाम भी सूची में शामिल होने का मामला सामने आया।
विवाद हाईकोर्ट पहुंचा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया अटक गई।
अब कोर्ट ने परीक्षा में शामिल सभी 7,205 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
इसी पृष्ठभूमि में इस बार भर्ती की प्रक्रिया और निगरानी को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।
कौन है Ed-CIL, जिसे मिली परीक्षा की कमान?
Ed-CIL यानी एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी कंपनी है।
यह मिनी रत्न कैटेगरी-1 की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।
खास बात यह है कि Ed-CIL को सरकारी भर्ती परीक्षाएं कराने का अनुभव पहले से है।
फरवरी 2023 में मध्य प्रदेश की छह बिजली कंपनियों के 453 पदों की परीक्षा कराई थी।
ओडिशा में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का अनुभव है।
तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में भी सरकारी परीक्षाएं आयोजित कर चुकी है।
357 पदों का पूरा गणित
इंजीनियर भर्ती का आंकड़ा
357
कुल पद
295
उपयंत्री
62
सहायक यंत्री
उपयंत्री पदों का विवरण
सिविल इंजीनियरिंग: 228 पद
अन्य शाखाएं: 67 पद
भर्ती मध्य प्रदेश राज्य नगरीय यांत्रिकी सेवा नियम, 2015 और संबंधित सेवा नियमों के तहत होगी।
ऑनलाइन परीक्षा से होगा चयन, AE पदों पर इंटरव्यू भी
Ed-CIL आवेदन से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया संभालेगी।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT होगी।
उपयंत्री पदों के लिए:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
सहायक यंत्री पदों के लिए:
लिखित परीक्षा के बाद मेरिट तैयार होगी।
प्रत्येक पद पर तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
विभाग का विशेष इंटरव्यू बोर्ड डिग्री और डिप्लोमा का सत्यापन करेगा।
इस तरह, सहायक यंत्री पदों की चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच को खास महत्व दिया गया है।
भर्ती पर नजर रखेंगी दो समितियां
नगरीय प्रशासन विभाग ने परीक्षा की निगरानी के लिए दो समितियां गठित की हैं।
1. परीक्षा संचालन एवं समन्वय समिति
अपर आयुक्त मिशा सिंह की अध्यक्षता वाली यह समिति विज्ञापन, परीक्षा केंद्र और एजेंसी के साथ समन्वय का काम करेगी।
2. तकनीकी समिति
आईटी विंग की यह समिति ऑनलाइन भुगतान, SMS अलर्ट और तकनीकी सुरक्षा की निगरानी करेगी।
इससे भर्ती प्रक्रिया को सुचारु और सुरक्षित तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
Keywords
-
MP Engineer Recruitment 2026
-
मध्य प्रदेश इंजीनियर भर्ती
-
नगरीय निकाय भर्ती 2026
-
MP उपयंत्री भर्ती
-
सहायक यंत्री भर्ती
-
Ed-CIL Recruitment Exam
-
ESB MP Recruitment
-
MP Government Jobs
-
नगर निगम इंजीनियर भर्ती
-
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी
-
357 Engineer Posts
-
MP Urban Administration Recruitment