भोपाल।
मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।
कर्मचारी चयन मंडल ने 7,500 आरक्षकों की भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है।
आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
अभ्यर्थी 6 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
सबसे बड़ा बदलाव: गृह जिले में पोस्टिंग नहीं
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी।
आवेदन के समय अभ्यर्थियों को प्रदेश के 55 जिलों में अपनी पसंद की यूनिट चुननी होगी। नियुक्ति जिस यूनिट में होगी, वहां कम से कम 5 साल सेवा करना जरूरी होगा।
इसके बाद ही दूसरी यूनिट में ट्रांसफर का रास्ता खुलेगा।
दो तरह के पदों का विकल्प
अभ्यर्थी को आवेदन करते समय यह स्पष्ट करना होगा कि वह—
आरक्षक (SAF को छोड़कर) के लिए आवेदन कर रहा है।
आरक्षक विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए आवेदन कर रहा है।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शासकीय रेल पुलिस इंदौर, जबलपुर और भोपाल में भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें.. नीम करौली ट्रस्ट पर कब्जे का आरोप–Click
भर्ती में हाइट और सीने का नियम
विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए शारीरिक मापदंड इस तरह हैं:
वर्ग पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई सीना बिना फुलाए सीना फुलाने पर
अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग 168 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
गोरखा/गढ़वाली/कुमाऊं 157 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
SC/ST 165 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
अन्य संवर्गों के लिए:
वर्ग पुरुषों की ऊंचाई सीना बिना फुलाए सीना फुलाने पर
अनारक्षित/SC/अन्य पिछड़ा वर्ग 168 सेमी 81 सेमी 86 सेमी
अनुसूचित जनजाति 160 सेमी 76 सेमी 81 सेमी
आवेदन शुल्क भी जान लें
आरक्षक (जीडी) परीक्षा के लिए:
अनारक्षित अभ्यर्थी — ₹500
MP के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS — ₹250
पुलिस विभागीय परीक्षा के लिए:
अनारक्षित — ₹200
MP के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS — ₹100
इसके अलावा पोर्टल शुल्क भी लगेगा।
MP ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन पर ₹60 और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से आवेदन पर ₹20 पोर्टल शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें..₹1.10 लाख करोड़ का डिफेंस बूस्ट..Click
परीक्षा कब होगी?
आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी।
आवेदन में संशोधन का मौका 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक रहेगा।
वहीं भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख दी गई है।
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म के साथ कलर फोटो, हस्ताक्षर और हाथ से लिखा एक पैराग्राफ स्कैन करके अपलोड करना होगा।
जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 8वीं, 10वीं या 12वीं की अंकसूची मान्य होगी। जाति प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
NCC या अन्य पात्र प्रमाणपत्रों के आधार पर मिलने वाले बोनस अंकों का लाभ लेने के लिए संबंधित दस्तावेज भी लगाने होंगे।
पोलरॉइड फोटो मान्य नहीं
कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि पोलरॉइड फोटो मान्य नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज और फोटो तैयार रखें।
परीक्षा में आधार से बायोमेट्रिक सत्यापन
परीक्षा केंद्र पर आधार-इनेबल्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
अगर परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है, तो अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।
एक नजर में पूरी भर्ती
पद: 7,500 पुलिस आरक्षक
आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026
अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026
संशोधन की अंतिम तारीख: 11 अक्टूबर 2026
संभावित परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से
पोस्टिंग: गृह जिले में नहीं
यूनिट: आवेदन के समय पसंद बतानी होगी
न्यूनतम सेवा: चुनी गई यूनिट में 5 साल
आवेदन: MP कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट
Keywords
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2026, MP Police Constable Recruitment 2026,
7500 पुलिस आरक्षक भर्ती, MP Police Vacancy 2026, पुलिस भर्ती आवेदन तारीख,
गृह जिले में पोस्टिंग नहीं, 5 साल यूनिट सेवा, MPESB Police Recruitment