भोपाल।
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी खुशखबरी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त 2026 को मैहर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे।
इस बार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में नियमित 1,500 रुपये की सहायता राशि के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन उपहार के तौर पर भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव इस बार लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त जमा करेंगे।
इसे बहनों को रक्षा बंधन का उपहार बताया जा रहा है। बीते साल भी सीएम ने यह उपहार प्रदेश की बहनों को दिया था।
इस तरह,अगली किस्त में लाड़ली बहनों के खातों में 1750 रुपए आएंगे।
रक्षाबंधन पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि
लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।
रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार ने इस बार 250 रुपये अतिरिक्त देने का फैसला किया है।
सरकार के मुताबिक, अतिरिक्त राशि महिलाओं को त्योहार के दौरान जरूरी घरेलू खर्च और अन्य जरूरतें पूरी करने में मदद करेगी।
इस फैसले से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक पात्र लाड़ली बहनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
19 अगस्त को जारी होगी 39वीं किस्त
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी।
योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
जुलाई 2026 तक योजना की 38 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
अब 19 अगस्त 2026 को 39वीं किस्त जारी की जाएगी।
इस दौरान नियमित 1,500 रुपये के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
नियमित आर्थिक सहायता के जरिए महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं पर खर्च करने के लिए वित्तीय सहयोग मिलता है।
रक्षाबंधन के मौके पर अतिरिक्त 250 रुपये की राशि को सरकार की ओर से विशेष त्योहार उपहार के रूप में देखा जा रहा है।
अब लाभार्थी महिलाओं की नजर 19 अगस्त को खाते में राशि आने पर रहेगी।