“कांग्रेस से तीन बार के प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह इंजीनियर की भाजपा में आमद से आष्टा में भाजपा से टिकट चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है।एक और तीन बार के विधायक रणजीत गुणवान के पोते सोनू गुणवान तो दो बार के मौजूदा विधायक रघुनाथ मालवीय टिकट की उम्मीद लगाए हैं।
तीनों ही इस क्षेत्र में सर्वाधिक दबदबा रखने वाले बलाई समाज से आते हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में प्रत्याशी का चयन बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इससे कहीं अधिक चुनौती टिकट से वंचित रहने वालों को साधने की होगी।”



