MP BJP मीडिया में मेगा सेटअप: 33 प्रदेश प्रवक्ता,9 सह मीडिया प्रभारी नियुक्त

रवि अवस्थी,भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में मीडिया मैनेजमेंट को और धार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक साथ 33 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाकर न सिर्फ संगठनात्मक ताकत बढ़ाई है, बल्कि क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है।

मीडिया टीम में मालवा-निमाड़ भारी
सूची पर नजर डालें तो इंदौर, उज्जैन, भोपाल और जबलपुर जैसे बड़े शहरों से कई नाम शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि उज्जैन और इंदौर से सबसे ज्यादा प्रवक्ता बनाए गए हैं। जिससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र पर पार्टी का खास फोकस साफ दिखता है।

विधायकों से पूर्व नेताओं तक सबको मौका
इस सूची में मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और संगठन से जुड़े अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है।
पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल का यह फैसला बताता है कि वह मीडिया में अनुभवी और राजनीतिक पकड़ रखने वाले चेहरों को आगे रखना चाहते हैं।

स्वाभाविक तौर पर यह उनकी दूरदर्शिता व अनुभव का परिणाम है। यह सिर्फ नियुक्ति नहीं, बल्कि आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जहां पार्टी हर क्षेत्र में मजबूत और प्रभावी मीडिया आवाज तैयार करना चाहती है।

महिला प्रतिनिधित्व भी बढ़ा
सूची में कई महिला नेताओं को भी जगह दी गई है, जो पार्टी की संतुलित प्रतिनिधित्व की रणनीति को दर्शाता है। अग्रवाल ने सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है। सूची इस प्रकार है..

33 प्रदेश प्रवक्ता

01-अर्चना चिटनिस (बुरहानपुर)
02-कुंवर सिंह टेकाम (सीधी)
03-उषा ठाकुर (इंदौर)
04-गौरव पारधी (बालाघाट)
05-नीरज सिंह लोधी (जबलपुर)
06-संदीप जायसवाल (कटनी)
07-संतोष बरकड़े (जबलपुर)
08-दिलीप परिहार (नीमच)
09-संजय शाह (हरदा)
10-डॉ. योगेश पंडाग्रे (बैतूल)
11-छाया मोरे (खंडवा)
12-कलसिंह भाबर (झाबुआ)
13-यशपाल सिंह सिसोदिया (मंदसौर)
14-घनश्याम पिरोनिया (दतिया)
15-रामलाल रौतेल (अनूपपुर)
16-डॉ. सनवर पटेल (उज्जैन)
17-राजेंद्र भारती (उज्जैन)
18-हितेश वाजपेयी (भोपाल)
19-पंकज चतुर्वेदी (भोपाल)
20-गुलरेज शेख (उज्जैन)
21-रूप पमनानी (उज्जैन)
22-विवेक गुप्ता (उज्जैन)
23-डॉ. दुर्गेश केसवानी (भोपाल)
24-अजय धवले (पांढुर्ना)
25-डॉ. दिव्या गुप्ता (इंदौर)
26-राजेंद्र सिंह ठाकुर (नर्मदापुरम)
57-अजय यादव (टीकमगढ़)
28-मंजरी जैन (विदिशा)
29-डॉ. वाणी अहलूवालिया (जबलपुर)
30-धैर्यवर्धन शर्मा (शिवपुरी)
31- कल्पेश ठाकुर (विदिशा)
32-वैभव शुक्ला (इंदौर)
33- सचिन बघेल (इंदौर)

 9 सह मीडिया प्रभारियों की भी नियुक्ति

1-बृजगोपाल लोया (रायसेन)
2-मिलन भार्गव (भोपाल)
3-आलोक दुबे (इंदौर)
4-राकेश पंड्या (उज्जैन)
5-राजलखन सिंह (ग्वालियर)
6-विशाल बत्रा (बैतूल)
7-पवन दुबे (भोपाल)
8-श्रीकांत साहू (जबलपुर)
9-प्रदीप राजौरिया (सागर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *