MP में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 28 मई तक किसानों को मिलेगा मौका

भोपाल।

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिन किसानों ने स्लॉट बुक करा लिया है लेकिन भीड़ और लंबी कतारों के कारण अभी तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं, उनका पूरा गेहूं खरीदा जाएगा।

सभी किसानों से होगी खरीदी

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार प्रदेश रिकॉर्ड तोड़ गेहूं खरीदी की ओर बढ़ रहा है। पिछले साल जहां 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।

वहीं, इस बार सरकार 100 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य लेकर चल रही है। अब तक 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जिससे मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है

रिकॉर्ड 100 लाख टन खरीद का लक्ष्य

सरकार ने खरीदी केंद्रों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई व्यवस्थाएं बदली हैं। तौल पर्ची बनाने का समय रात 10 बजे तक और बिल जारी करने की सीमा आधी रात तक बढ़ा दी गई है। साथ ही तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है।

सरकार इस बार किसानों से MSP और बोनस मिलाकर 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है। खाद्य विभाग के अनुसार अब तक 12 लाख से ज्यादा किसानों से 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है।

संभागवार आंकड़ों में भोपाल सबसे आगे रहा, जहां सबसे ज्यादा गेहूं खरीदी दर्ज की गई। उज्जैन और जबलपुर संभाग भी खरीदी के मामले में शीर्ष जिलों में शामिल रहे।

See also  मध्य प्रदेश में मूंग खरीद को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *