प्रदेश में MBBS, डेंटल, नर्सिंग के छात्र अब परीक्षाओं में हिंदी में भी लिख सकेंगे जवाब

भोपाल
मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर एमबीबीएस की पढाई हिंदी में होगी। स्टूडेंट्स को ये खास सौगात देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मध्य प्रदेश के छात्रों को दी। जिसेक तहत मेडिकल के बायोकेमिस्ट्री, एनाटॉमी और मेडिकल फिजियोलॉजी की पढाई के लिए टेक्स्ट बुक का भी अनावरण किया जा चुका है। जिसके बाद अब मेडिकल के छात्रों को एक और बड़ी राहत दी गई है। जिसके अनुसार अब MBBS, डेंटल, नर्सिंग की परीक्षाओं में छात्र और छात्राएं परीक्षा में सवाल के जवाब अब हिंदी में भी लिख सकेंगे।

इसके साथ ही पैरामेडिकल और होम्योपैथी विषयों के जवाब भी स्टूडेंट्स हिंदी भाषा में लिख सकेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रैक्टिकल और वायवा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी स्टूडेंट्स हिंदी में दें सकेंगे। हिंदी में जवाब अनिवार्य नही है स्टूडेंट्स चाहे तो किसी भी भाषा में सवालों का जवाब दें सकते है। गृह मंत्री अमित शाह के इस फैसले से प्रदेश के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

See also  MP Board Exam:23 मार्च से पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं होगी शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *