सड़कों का संधारण कार्य दिन– रात किया जाए : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विगत रात ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मण तलैया सड़क के निर्माण कार्य और रविवार को सुबह 6 बजे किलागेट से घास मंडी तक सड़क डामरीकरण का जायजा लिया। मंत्री तोमर किलागेट से घास मंडी तक सड़क डामरीकरण का कार्य का जायजा लेने सुबह  बाइक पर सवार होकर पहुँचे थे।

मंत्री तोमर ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। सड़कों का निर्माण  दिन-रात काम कर पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा की निर्माण  कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की जाए।  साथ ही ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में गलियों में घूम कर जनता का हालचाल  जाना।

 

See also  स्वर्ण रेखा पर प्रथम चरण के साथ ही होगा एलीवेटेड रोड़ के द्वितीय चरण का कार्य - केन्द्रीय मंत्री गड़करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *