महिला कांग्रेस का चलेगा प्रदेश में प्रियदर्शनी अभियान छात्रों को करेंगे शामिल

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग ने आज से  प्रदेश भर में प्रियदर्शनी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हर कॉलेज तक महिला कांग्रेस पहुंचेगी और छात्राओं को अपनी पार्टी से जोड़ने की कवायद करेगी। इस अभियान के 15 से 25 साल तक की छात्राओं और युवतियों को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।

इसकी शुरूआत आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ ने की। इस अभियान को महिला वोटर्स में अपनी पैठ बढ़ाने की कवायाद के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने मिलकर इस अभियान को कैसे जमीन पर उतारा जाए इसकी रुपरेखा तैयार की है।

 जिसमें छात्राओं और युवतियों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा, लेकिन उन्हें धरने और प्रदर्शन जैसे आयोजनों से दूर रखा जाएगा। कांग्रेस इन छात्राओं और युवतियों से सोशल सेक्टर में काम करवाएगी। इनके जरिए कांग्रेस की सामाजिक गतिविधियों में अपनी विंग का विस्तार करेगी। प्रदेश के हर कॉलेज से 25 से 50 छात्राओं को जोड़ने का इसमें लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *