मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 7 दिनों तक मनेगा

भोपाल
कोरोना महामारी के संक्रमण की दर कम होने के बाद अब राज्य सरकार इस बार मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस सात दिन तक मनाएगा। सातो दिन अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें लाड़ली लक्ष्मी दिवस, रोजगार दिवस और वन्य प्राणी जागरुकता दिवस के आयोजन सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  

इस बार मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर अलग-अलग सात दिनों तक कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए हर दिन अलग-अलग विभागों को अलग-अलग तरह के आयोजन करने की जिम्मेदारी सौपी गई है। एक नवंबर को राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, सहकारिता विभाग और सभी जिलों में जिला प्रशासन मिलकर पूरे राज्य में जन अभियान परिष्ज्ञद के माध्यम से प्रात: काल प्रभात फेरियों का आयोजन करेंगे।

जन सेवा अभियान स्वीकृति पत्र और अन्य लाभ वितरण समारोह सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सांस्कृतिक समारोह लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित किया जाएगा। दो नवंबर को महिला बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन मिलकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

तीन नवंबर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा जिला प्रशासन मिलकर स्वच्छता से जुड़े आयोजन होंगे। सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियां, एतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा।

See also   J&K:डांगरी में आईईडी ब्लास्ट, धमाके में दो बच्चों की मौत, चौक पर हो रहा था प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *