मुख्यमंत्री चौहान से मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रतिनिधि-मंडल ने की भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रतिनिधि-मंडल ने निवास कार्यालय में भेंट की। एसोसिएशन ने नर्सिंग होम्स में अग्नि सुरक्षा उपाय करने और फायर एनओसी की व्यवस्था के संबंध में अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री चौहान को एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

विधायक मुड़वारा जिला कटनी संदीप जायसवाल सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमेश शारदा, सचिव डॉ. संजय गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देखमुख, डॉ. आलोक सहाय, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राहुल खरे और डॉ. अमित साहू उपस्थित थे।

 

See also  ग्वालियर के दो मावा व्यापरियों पर रासुका के तहत होगी सख्त कार्रवाई -ग्वालियर कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *