कोर्ट से स्टे नहीं मिला तो लोधी-कुशवाहा की विधायकी शून्य

भोपाल

उमाभारती के भतीजे टीकमगढ़ के खरगापुर से भाजपा विधायक राहुल लोधी और सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा की सदस्यता संकट में आ गई है। हाईकोर्ट ने लोधी का चुनाव शून्य घोषित किया है तो वहीं कुशवाहा को धोखाधड़ी के मामले में दो साल की सजा हुई है। विधानसभा सचिवालय ने दोनों विधायकों को पत्र लिखकरजवाब मांगा है। दोनों विधायकों के पास अभी कोर्ट में अपील करने का मौका है। इसमें उन्हें कोई स्थगन नहीं मिला तो विधानसभा सचिवालय इन स्थानों को रिक्त घोषित कर चुनाव आयोग को सूचित करेगा। चुनाव आयोग यहां उपचुनाव कराने अथवा यहां की स्थिति के अनुकूल वैधानिक निर्णय लेगा। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने खरगापुर से भाजपा विधायक राहुल लोधी के वर्ष 2018 के चुनाव में जमा किए गए दो नामांकनों में अलग-अलग जानकारी पाये जाने पर लोधी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। वहीं  सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा को कोर्ट द्वारा धोखाधड़ी के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का कहना है कि हमने विधायकों से जवाब मांगा है।  वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि अभी चुनाव के लिए एक साल से अधिक का समय बाकी है। यदि दोनों सीटों को रिक्त घोषित किया जाता है तो केंद्रीय चुनाव आयोग उप चुनाव को लेकर निर्णय लगा।

See also  चेतावनी :पहले से खतरनाक होगा कोरोना नया म्यूटेंट, चीन से निकलेगा new variants

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *