इंदौर में छात्र संगठन के दबाव में लॉ कॉलेज ने 6 प्रोफेसरों को हटाया, लव जिहाद का लगाया था आरोप

इंदौर

इंदौर में स्थित गवर्नमेंट लॉ कॉलेज प्रशासन ने छात्र संगठन के दबाव में 6 प्रोफेसरों को हटा दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) ने शिक्षकों पर कैंपस में लव जिहाद को प्रमोट करने और सांप्रदायिक विचारों को फैलाने का आरोप लगाया था। बुधवार को कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने छात्र संगठन के दबाव में आकर शिक्षकों के खिलाफ जांच कमिटी बनाई और उन्हें जांच पूरी होने तक हटा दिया गया है। गुरुवार को छात्र संगठन ABVP के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रोफेसरों को हटाया गया।

ABVP ने बीते दिनों कॉलेज प्रशासन में 6  प्रोफेसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था प्रोफेसर कैंपस में अनुशासनहीनता और सांप्रदायिक उग्र विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जांच कमेटी बनाई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि आरोपों के आधार पर जांच के लिए स्वतंत्र  कमेटी गठित की गई है। जांच की रिपोर्ट आने तक के प्रोफेसरों को कार्यमुक्त किया गया है ताकि जांच प्रभावित न हो।
छात्र संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय के 6 प्रोफेसर कैंपस में अनुशासनहीनता, सांप्रदायिक उग्र विचारों और लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। ABVP ने आरोप लगाया है कि शिक्षक नई शिक्षा नीति के खिलाफ भी छात्रों को भड़का रहे हैं।  

See also  संसद में कांग्रेस की हालत पर बोले खड़गे- मेरा वक्त भी बदलेगा, तेरी राय भी बदलेगी......

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *