Kamal Nath In Chhindwara : मैं किसी हाल में छिंदवाड़ा नहीं छोडूंगा- चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कमल नाथ

Kamal Nath In Chhindwara : मैं किसी हाल में छिंदवाड़ा नहीं छोडूंगा- चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कमल नाथ

Kamal Nath In Chhindwara : छ‍िंंदवाड़ा। पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर पहुंचे, यहां से छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ परासिया में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि क्या वे जबलपुर से चुनाव लड़ने वाले है, प्रत्युत्तर में कमल नाथ ने कहा कि वे किसी भी हाल में छिंदवाड़ा नहीं छोड़ेंगे।

 

जनसभाएं करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि कोई बड़ा नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा है। सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं। अरुणोदय चौबे को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले से ही कांग्रेस से बाहर है और दीपक जोशी तो पहले भी वहीं थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ पांच दिन छिंदवाड़ा में रहेंगे, इस दौरान वे जनसभाएं करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *