ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता निलंबित

भोपाल

निवाड़ी जिले के तरीचर कला वितरण केन्द्र में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता राहुल गुप्ता को कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को निवाड़ी जिले के ग्राम थौना में निरीक्षण के दौरान केबिल खराब स्थिति में मिली थी। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिये बिजली उपभोक्ताओं से पैसे मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने तत्काल संबंधित इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिये।

 

See also  'इस्लाम कबूल करो, कर लूंगा शादी', लड़की का यौन शोषण कर ब्लैकमेल करता रहा युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *