छात्रों से गाली-गलौज पर झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड

भोपाल

पॉलीटेक्निक कॉलेज के बच्चों से गाली-गलौज करना झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर वायरल आॅडियो की जांच के बाद झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पहले सुबह बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा से झाबुआ एसपी को तत्काल हटाने को कहा था। गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को झाबुआ एसपी के पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाने के आदेश भी जारी कर दिए थे। मुख्यमंत्री ने आडियो की जांच करने का भी निर्देश दिया था जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

यह था मामला

पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को फोन लगाकर शिकायत की थी डंडे बेल्ट लेकर बीस-पच्चीस लोग मारने आए है। इस पर एसपी ने कहा दोनों को बंद कर देंगे तेरे को भी और उनको भी। बच्चों ने कहा हम थाने से रात में जा रहे हैं हमे सुरक्षा चाहिए वर्ना वे हमे मरवा देंगे। इसके बाद एसपी साहब गालियों पर आ गए। बच्चों ने कहा सुरक्षा मिल जाए तो… एसपी साहब ने कहा कि सबको जूते मारकर थाने में बंद कर देंगे। इससे ज्यादा सिक्योरिटी क्या होगी। फिर गाली देते हुए  फोन काट दिया।

See also  बीयू पांच साल में नहीं दे सका कोर्सवर्क की मार्कशीट, विद्यार्थी स्कालरशिप को हो रहे परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *