रामनवमी: पाली में होंगे जवारे विसर्जित,जुलूस भी निकलेगा ,एसपी ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा

पाली,विक्की दाहिया । जिले की प्रसिद्ध विरासनी देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर्व पूरी श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को बिरसिंहपुर पाली में रामनवमी के पावन अवसर पर जवारा विसर्जन Jaware will be immersed एवं भगवान राम की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र पर्व का समापन होगा।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पाली पहुंचकर जवारा विसर्जन कुंड एवं जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व के दौरान मैदानी पुलिस कर्मियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

व्यवस्था पर जताया संतोष

श्री सिन्हा ने विरासनी देवी मंदिर परिसर में जारी मेला स्थल की व्यवस्था देखी। इसके बाद वह नगर के उस जलाशय पर भी गए जहां पर्व के अंतिम दिन जवारे विसर्जित किए जाते हैं। श्री सिन्हा ने जवारे विसर्जन जुलूस एवं रामनवमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों का भी निरीक्षण किया एवं सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

इस मौके पर पाली थाना प्रभारी आरके धारिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने थाना प्रभारी धारिया द्वारा मेला स्थल एवं इसके आसपास यातायात व सुरक्षा इंतजामों को लेकर की गई व्यवस्था पर भी संतोष जताया।

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

एसपी श्री सिन्हा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मेला स्थल ,जुलुस एवं ज्वारे विसर्जन के दौरान पूरे समय सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। वहीं इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक -चौबंद होगी। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा।

स्थानीय नागरिकों संग की बैठक
शुक्रवार को होने वाले जवारे विसर्जन एवं जुलूस को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी एक दिन पहले स्थानीय नागरिकों संग बैठक की। इसमें माँ विरासनी सेवा समिति द्वारा निकाली जाने वाली झांकी, जुलूस, सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

ये भी रहे मौजूद

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश पटेल,बृजेश सिंह तिवारी, अंजू पटेल,’आप’ की प्रदेश सचिव एवं पार्षद सुश्री ऊषा कोल, घनश्याम कुशवाहा, भरत प्रजापति, सरजू प्रसाद अग्रवाल,पंडित प्रकाश पालीवाल,एसडीएम सिद्धार्थ पटेल,एसडीओपी डॉ. जितेंद्र सिंह जाट,तहसीलदार रमेश परमार,नगर निरीक्षक आरके धारिया, माँ विरासनी सेवा समिति के समस्त सदस्य सहित नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *