पूर्व बिशप पीसी सिंह को आलीशान बंगला खाली करने के निर्देश

जबलपुर
 पूर्व बिशप पीसी सिंह को आलीशान बंगला खाली करना होगा। चर्च आफ नार्थ इंडिया की जबलपुर डायोसिस की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। बिशप को बर्खास्त करने के बाद डायोसिस ने उन्हें एक माह के भीतर सीआइडी आफिस के पास स्थित बिशप हाउस खाली करने के निर्देश दिए है। पत्र में यह भी हिदायत दी है कि यदि एक माह के भीतर बिशप हाउस खाली नहीं किया जाता, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में जल्द ही जबलपुर के लिए नए बिशप की नियुक्ति होने वाली है। नए बिशप के आने के बाद उन्हें ही बंगला आवंटित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि ईओडब्ल्यू की टीम ने आठ सितम्बर 2022 को बर्खास्त बिशप पीसी सिंह के घर पर छापा मारा था। उस समय पूर्व बिशप पीसी सिंह जर्मनी में था। उसके घर से एक करोड़ 65 लाख रुपए नकद और 18 हजार डालर की विदेशी मुद्रा मिली थी। 11 सितम्बर को बर्खास्त बिशप पीसी सिंह जैसे ही जर्मनी से लौटकर भारत आया और नागपुर पहुंचा, तो टीम ने उसे हिरासत में ले लिया था। इसके बाद जबलपुर डायोसिस ने सात अक्टूबर को उसे बिशप के पद से बर्खास्त कर दिया था।

See also  'Covid-19 वैक्सीन लगवाने से हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं' केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *