धान भंडारण में हेराफेरी पर रघुवीरगोदाम संचालक के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

भोपाल

प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन दीपक सक्सेना ने बताया कि कॉर्पोरेशन की जबलपुर जिले की शहपुरा शाखा अंतर्गत रघुवीरगोदाम के भौतिक सत्यापन में एक करोड़ 31 लाख 29 हजार 144 रूपये की धान की बोरियाँ कम पाई गई थी। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक वेयर हाउसिंग जबलपुर को रघुवीरगोदाम के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। संयुक्त भागीदारी योजना में विभागीय निरीक्षण दल द्वारा गोदाम का भौतिक सत्यापन 11 सितम्बर, 2022 को किया गया।

धान के स्थान पर रखी गईं गेहूँ की बोरियाँ

गोदाम में गेहूँ, धान, चना, मूंग एवं अरहर की दाल भंडारित की गई थी। सत्यापन में गेहूँ की 190 बोरियाँ अधिक और धान की 16 हजार 919 बोरी एवं चने की 31 बोरी कम पाई गईं। इस प्रकार 6 हजार 767 क्विंटल धान कम पाई गई। प्रबंध संचालक द्वारा हेराफेरी का मामला सामने आने पर गोदाम संचालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये।

 

See also  एप्को की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के बड़े तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *