मत्स्य-पालकों के हित में मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम

  • केंद्र सरकार से मिला मध्यप्रदेश को पुरस्कार
  • मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले की मंत्रीगण से चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण से प्रदेश की कुछ उपलब्धियों पर चर्चा की।

मत्स्य-पालन क्षेत्र में उपलब्धि

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को विश्व मत्स्य दिवस 22 नवंबर को पुरस्कृत किया गया है। मत्स्य महासंघ को श्रेष्ठ महासंघ का दर्जा मिला है। प्रदेश में मत्स्य-पालन के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गत वर्ष भी प्रदेश को पुरस्कृत किया गया था। मत्स्य-पालन के क्षेत्र में बालाघाट जिला देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले के रूप में चयनित हुआ था। मुख्यमंत्री चौहान ने मत्स्य-पालन विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

आयुष क्षेत्र में नवीन कदम

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि आज भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में पंचकर्म और योग को जोड़ कर विकसित किए गए केंद्र का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए आयुष विभाग और पूरी टीम बधाई की पात्र है। यह केंद्र आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आयुष विभाग ने कोरोना काल में भी त्रिकूट काढ़े के व्यापक वितरण से जन-स्वास्थ्य रक्षा का दायित्व निभाया था।

See also  बैतूल में भीषण सडक़ हादसा, मजदूरों का वाहन बस से टकराया, 11 की मौत

टंट्या मामा बलिदान दिवस का सफल आयोजन

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने 4 दिसंबर को इंदौर में शहीद टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री चौहान को बधाई दी। प्रदेश की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री चौहान को समस्त मंत्री गण ने भी बधाई दी।

मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पहले राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम का सामूहिक गान हुआ। इसके बाद एजेंडा चर्चा प्रारंभ हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *