माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे : मुख्‍यमंत्री

भोपाल
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में प्रात: 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मुख्‍यमंत्री ने वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से अधिकारियों को सम्‍मानित किया।सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, रतलाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हाकफोर्स हिम्मत सिंह, विपिन खालको, उपनिरीक्षक हाकफोर्स, उपनिरीक्षक राम पदम, उपनिरीक्षक अजीत सिंह और सहायक उपनिरीक्षक बैसाखू लाल को दिया गया।

माफिया से मुुुक्‍त जमीन पर बनेगी सुराज कालोनी
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू होगी, जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं आते उनके मकान मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बनेंगे। एक साल के अंदर एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन होगा, उसमें स्वरोजगार की योजनाओं में 2 लाख लोगों को ऋण दिया जाएगा। पिछली सरकार में जो कर्जामाफी के नाम पर किसानों पर ब्याज चढ़ गया था उसे सरकार भरेगी। 18 सितंबर तक प्रदेश में पेसा एक्ट पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

See also  देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 215 नए मामले दर्ज और एक मरीज़ की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *