ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज और ग्वालियर के सर्वधर्म महाविद्यालय व्यापमं ने ब्लैकलिस्टेड

भोपाल

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के परिजनों से जुड़ा सागर स्थित ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज और ग्वालियर के सर्वधर्म महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी होने पर व्यापमं ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। मैपआईटी की जांच के आधार पर व्यापमं ने दोनों कॉलेजों को परीक्षाओं के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

कम्प्यूटर को किया ब्लिंक
सोशल मीडिया में ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, सागर केन्द्र के एक अभ्यर्थी की स्क्रीन के फोटो वायरल हुए। व्यापमं ने मैपआईटी को जांच सौंपी। उनकी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि टाइम विनिंग के अनुसार उक्त पांचों उम्मीदवार जिस समय सर्वाधिक प्रश्नों को हल किया गया है, उस समय के सीसीटीवी फुटेज में अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर स्क्रीन का ब्लिंक होना पाया गया है। वीक्षक ने परीक्षा के दौरान उन्हें नजरअंदाज किया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि उक्त समय में उम्मीदवारों ने स्वयं सर्वाधिक प्रश्नों को हल किया है ।

जांच अधिकारियों की जानकारी भी मांगी
पुलिस ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी होने पर नोटिस थमा दिया है। नोटिस में पुलिस ने पेपर लीक मामले में फंसे पांच आरोपियों के साथ जांच रिपोर्ट तैयार करने वाली अधिकारियों की जानकारी तक मांगी है। व्यापमं ने फर्जीवाडा करने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद व्यापमं ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। एमपी नगर थाना में एफआईआर होने के बीस दिन पुलिस के पास आरोपियों के नाम और रोल नंबर के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं हैँ। इसिलये पुलिस ने पांचों आरोपियों से संबंधित सभी जानकारी तलब की है।

See also  Pmay : जोबट देशभर में पहले नंबर पर ओवरऑल परफॉर्मेंस में मध्य प्रदेश नं. 2

इनके खिलाफ हुई हुई है एफआईआर
मैपआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार व्यापमं ने परत सिंह रावत रोल न. 22802816, भुवनेश शर्मा रोल न. 22802600 , नीलम केमोर रोल न. 22802707, निशा सोलंकी रोल न. 22778309 और मनोज कुमार पटेल रोल न. 23165920 के खिलाफ एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *