धार
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा का आयोजन 1 अक्टूबर को किया जाएगा इस यात्रा का उद्देश्य धार जिले में नगर वासियों को शांति भाईचारे तथा मिलजुल कर रहने उनके बीच आपसी सौहार्द का वातावरण का निर्माण करने एक दूसरे के धर्म का सम्मान करने की परंपरा प्रारंभ करने हेतु एक सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देने वाली यात्रा की आवश्यकता महसूस की गई इस तारतम्य में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व धर्म चुनरी कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है इस यात्रा की शुरुआत 18 वर्ष पूर्व संसदीय कार्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं पूर्व मार्केटिंग फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक धार जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय मोहनसिंह बुंदेला ने अपने साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ विचार कर प्रतिवर्ष सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया था तभी यह चुनरी कलश यात्रा परंपरागत रूप से निकलती आ रही है। जो मध्य प्रदेश की पहली सर्व धर्म चुनरी कलश यात्रा के रूप में जानी जाती हैं। जिसका इंतजार भक्तजनों को भी रहता है ।
सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर सभी धर्म के लोगों द्वारा मंच लगाकर करते हैं। कलश यात्रा में सभी धर्म के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।
मां कालिका सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा में धार नगर के साथ ही आस-पास के गांव की हजारों माताएं बहने सम्मिलित होकर सिर पर कलश श्रीफल लेकर लक्की चौराहे बस स्टैंड से यात्रा प्रारम्भ होकर लालबाग घोड़ा चौपाटी से एक बड़े समूह के रूप में निकलती हैं । कलश यात्रा में माता- बहनों द्वारा गरबा नृत्य करते हुए एवं माताजी के भजन गाते हुए चलती हैं। जिसके कारण पूरा शहर जय माता दी जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान होता है यात्रा मार्ग में सभी धर्म के लोगों द्वारा स्वागत मंच बनाकर पुष्प वर्षा की जाती है माता के दरबार में पहुंचने के बाद मां कालिका देवी को समिति द्वारा चुनरी चढ़ाई जाती हैं तत्पश्चात अंबिका धाम पाटीदार धर्मशाला में सभी श्रद्धालुओं के फलाहार की व्यवस्था भी की गई है।
सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा इस वर्ष भी 1 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर जो कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लोकप्रिय कांग्रेसी नेता यात्रा के आयोजक कुलदीप सिंह बुंदेला तथा यात्रा के अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल तिरला एवं समिति के पदाधिकारियों एवं माता बहनों के सहयोग से निकाली जा रही हैं इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील भी समिति के सदस्यों द्वारा की गई है।