विकास के नेटवर्क से कनेक्ट हो रही हैं प्रदेश की ग्राम पंचायतें

राज्य मंत्री पटेल ने 5.25 करोड़ रूपये की सड़कों का किया भूमि-पूजन

भोपाल

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के गाँवों के विकास के लिये प्राथमिकता के साथ ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को विकास के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल रविवार को सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम खरमसेड़ा में 3 करोड़ 89 लाख रूपये लागत के पहाड़ मार्ग के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र में इस सड़क की माँग काफी समय से थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामों के समग्र विकास को ध्यान में रख कर योजनाएँ बना रही है। राज्य मंत्री पटेल ने 4.30 किलोमीटर सड़क मार्ग को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।

भीषमपुर में भी सड़क मार्ग का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री पटेल ने ग्राम भीषमपुर में एक करोड़ 36 लाख रूपये लागत के पहुँच मार्ग का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पहुँच मार्ग का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के गाँवों का तेजी से विकास हो सकेगा। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

See also  'सभी जानने वालों को है बुखार', चीन में कोरोना से हाहाकार; जिनपिंग को कोस रहे लोग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *