प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सरकार सख्त,25% कम हो गए प्रदेश में लव जिहाद के मामले

भोपाल

प्रदेश में लव जिहाद के मामले पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसदी कम हो गए हैं। प्रदेश में लव जिहाद को लेकर सरकार सख्त हो गई है। इसके चलते ही इस तरह के मामलों में एक साल के भीतर इतनी तेजी से गिरावट आई है। हालांकि प्रदेश में पिछले दो साल में लव जिहाद के 113 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इनमें से कुछ मामलों को छोड़कर अधिकांश मामलों में अदालत में चालान पेश हो चुका है।

मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता कानून  बनाए जाने के बाद से पिछले दो सालों में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 25 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल इस कानून के तहत 65 मामले प्रदेश भर में दर्ज हुए थे। जबकि इस साल अब तक 48 मामले दर्ज हुए हैं।  पांच साल से दस साल तक की सजा वाले इस कानून को लेकर पुलिस भी सख्त है और इस पर पुलिस मुख्यालय भी लगातार मॉनिटरिंग करता रहता है।

तेजी से पेश हो रहे चालान
इसके चलते इस तरह के मामलों में कोर्ट में चालान प्रस्तुत करने की गति भी तेज है। पिछले साल के सभी 65 मामलों में आरोप पत्र अदालतों में पेश हो चुके हैं। इस साल के 48 मामलों में से 34 मामलों में भी अब तक आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

See also  ISIS का सरगना बना अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी, आतंकी संगठन ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *