मुख्यमंत्री चौहान के प्रोत्साहन और सहयोग से मिला नया जीवन

  • सेन ने किडनी ट्रांसप्लांट में सहायता के लिए माना मुख्यमंत्री का आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट में चंद्रशेखर सेन को उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए सेन ने उनका आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान से निवास कार्यालय पर मिले सेन, सीहोर जिले की रेहटी तहसील के मर्दानपुर के निवासी हैं। उनकी दोनों किडनी खराब थी। उनकी माता श्रीमती पुष्पा सिंह द्वारा दी गई किडनी का सफल ट्रांसप्लांट बंसल अस्पताल भोपाल में मुख्यमंत्री चौहान के सहयोग से हुआ। सेन अब पूर्णत: स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के प्रोत्साहन से ही मुझे नया जीवन मिला है।

 

See also   दुनिया इंटरनेट पर एक ही चीज सर्च कर रही'...गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने ऐसा क्यों कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *