सम्पूर्ण कायाकल्प आभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सभी सीएमएचओ और सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सभी कायाकल्प अभियान में प्रदेश की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं की अधो-संरचना को बेहतर और सुदृढ़ किया जाना सुनिश्चित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी बुधवार को मंत्रालय में संपूर्ण कायाकल्प अभियान में जिलों में किये जा रहे कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। एसीएस स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को सामान्य एवं विशेष मरम्मत मद में राशि दी गई है। सामान्य मरम्मत में जन-भागीदारी और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है। इसमें 1625 संस्थाओं द्वारा रंगाई-पुताई, मायनर रिपेयरिंग, प्लंबिंग कार्य, इलेक्ट्रिसिटी वायरिंग जैसे कार्य कराये गए हैं। विशेष मरम्मत में 1120 संस्थाओं में निविदा के माध्यम से वृहद मरम्मत कार्य जैसे छतों की वाटर प्रूफिंग, सीवेज मरम्मत, फ्लोरिंग, इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस, बाउंड्री वाल रिपेयर इत्यादि कार्य कराये गए।

 

See also  सरकार का अब फर्जी कंपनियों और संस्थाओं पर फोकस, इनके खिलाफ गांवों में चलेगी मुहिम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *