उदयपुर से लौट रहे इंदौर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इंदौर
इंदौर के जिंसी में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार के सभी लोग उदयुपर से इंदौर लौट रहे थे। गाड़ी में 11 लोग सवार थे जिसमें से अन्य लोग घायल हैं। मृतकों में सोहेल पिता मुबारिक हुसैन उम्र 33 वर्ष, शाहिद पिता जाकिर हुसैन उम्र 25 वर्ष, राजा पिता जाकिर हुसैन उम्र 27 वर्ष, शकीला बी पति जाकिर हुसैन उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सभी लोग गमी में शामिल होने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।

See also  अपनी मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *