किसानों को उपज का मिलेगा पूरा लाभ : मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा-पूरा लाभ दिलाने के लिये सरकार कृत-संकल्पित है। मंत्री पटेल ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान यह बात कही। मंत्री पटेल ने निरीक्षण में उपार्जन संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

कृषि मंत्री पटेल ने आज देवास जिले के खातेगाँव तहसील के ग्राम धायली में उपार्जन केन्द्र ओम लीला वेयर-हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में किये गये प्रबंधों का अवलोकन किया। मंत्री पटेल ने निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों पर तुलाई इलेक्ट्रॉनिक काँटों से ही की जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार हैं। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर एक दिन में 25 क्विंटल की उपार्जन सीमा को बढ़ा कर 40 क्विंटल कर दिया है। सरकार द्वारा मूंग का घोषित समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपये होने से किसानों को लगभग 2 हजार रूपये का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।

खाद आपूर्ति के दिये निर्देश

मंत्री पटेल ने उपार्जन केन्द्र पर मौजूद किसानों से खेती-किसानी संबंधी चर्चा की। मंत्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को डीएपी और यूरिया की कमी नहीं आने दी जाये। उन्हें आवश्यकतानुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

See also  उद्यानिकी फसलों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग मिशन मोड पर की जाए: मुख्यमंत्री चौहान

किसानों ने सरकार का किया आभार व्यक्त

समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द का बेहतर प्रबंधन होने से किसानों ने केन्द्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा है कि सरकार द्वारा चना, मसूर एवं सरसों का भी समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है। उर्वरक संबंधी सब्सिडी का लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *