लाल परेड मैदान पर शहीद 16 पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान

भोपाल

भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पर इस बार भी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 16 पुलिसकर्मियों के परिवारों का शुक्रवार को सम्मान किया जाएगा। इनमें तीन पुलिसकर्मी वे भी हैं, जो 14 मई को गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। सभी शहीदों के परिवार भोपाल पहुंच चुके हैं।

आयोजन स्थल पर शहीद 16 पुलिस अधिकारियों और जवानों की फोटो को डिस्प्ले में रखा जाएगा। इनकी याद में शोक परेड के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। सभी शहीदों को सलामी दी जाएगी। शहीदों के पुलिस सेवा में उनके योगदान को याद किया जाएगा। फिर राज्यपाल वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ शहीदों के परिवारों से मिलेंगे।

See also  दमोह :राजनीति करने वाले अधिकारी खाकी उतारकर खादी पहन लें- चंद्रशेखर आजाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *