किदवई बने एविएशन डीजी,त्रिपाठी भी केंद्र में रहेंगे

भोपाल(Janprachar.com)। भारत सरकार ने मप्र कैडर के साल 1996 बैच के अधिकारी फैज अहमद किदवई को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का महानिदेशक पदस्थ किया है। किदवई वर्तमान में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर हैं।

इसी तरह,केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पदस्थ सीईओ आकाश त्रिपाठी(IN PIC.) को विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

त्रिपाठी मप्र कैडर के साल 1998 बैच के अधिकारी हैं। उनकी मप्र वापसी की अटकलें लगाई जा रही थी,लेकिन नई पदस्थापना के बाद वह केंद्र में ही अपनी सेवाएं देंगे।

रूही खान की सेवाएं वापस

एक अन्य आदेश के तहत साल 2013 बैच की आईएएस रूही खान की सेवाएं तय समय से पहले ही मप्र को वापस लौटा दी गई है। रूही खान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में उपसचिव पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थीं।

विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष
इधर,मप्र विद्युत नियामक आयोग में नए अध्यक्ष चयन के लिए मप्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश रूपेश चंद्र वार्ष्णेय समिति के अध्यक्ष जबकि मुख्य सचिव अनुराग जैन व अध्यक्ष केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *