उमरिया चुनावी नवाचार:: नोडल अधिकारी कराएंगे ग्राम सभाएं,बताएंगे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

पाली। उमरिया जिला प्रशासन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व बताएगा। इसके लिए आगामी 15 मार्च तक जिलेभर की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। इसमें महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके अधिकार भी बताए जाएंगे।

ग्राम सभाएं आयोजित करवाने जिलेभर में 236 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इन्हें निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत के ग्राम में निर्धारित तिथि, समय, स्थान पर उपस्थित होकर शासन की ओर से जारी एजेंडा अनुसार ग्राम सभा का आयोजन कराएं ।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार,ग्राम सभाओं का आयोजन जिला कलेक्टर डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी की पहल पर किया जा रहा है।

जिलेभर की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से लाड़ली बहना योजना,स्वास्थ्य, स्वच्छता सभा का आयोजन, ग्राम में किशोरियों की सुरक्षा, बाल हितैषी ग्राम पंचायत व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, बेटी बचाओपर चर्चा होगी।

साथ ही बेटी पढ़ाओ योजना, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता, ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम पर चर्चा, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता, नल जल योजना के रख रखाव, पंचायत पुरस्कार, पंचायत पुरस्कार योजना, कुपोषण मुक्त ग्राम, विभिन्न योजनाओं की जानकारी, हेल्थ व वेलनेस में प्रदाय की सेवाओं व स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *