नेतृत्व, नीतियों की बदौलत गुजरात में लगातार 32 साल तक बीजेपी की सरकार रहने वाली :CM शिवराज

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकर्ताओं को उल्लासित करने की नीति ने गुजरात में फतह दिलाई है और जीत का यह परचम आगे भी फहराता रहेगा।

प्रचंड जीत पीएम मोदी की विचारधारा
गुजरात और देश में पीएम नरेंद्र मोदी ही एकमात्र नेता हैं जो सबका ध्यान रखते हैं। मोदी मतलब विकास, गुजरात और देश का स्वाभिमान है। उनके नेतृत्व, नीतियों की बदौलत गुजरात में लगातार 32 साल तक बीजेपी की सरकार रहने वाली है।
डॉ नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री

गुजरात की जीत की आंधी आएगी एमपी: वीडी
यह देश के इतिहास में राजनीति का स्वर्णिम अध्याय है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत भी इसमें शामिल है। गुजरात जीत की यह आंधी अगले साल मध्यप्रदेश में भी आएगी। हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बीजेपी ही बनाएगी।
वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

See also  मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 9 लाख का करेंगे भुगतान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *