प्रदेश में बढ़ती रेप और सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण नशे की लत: उमा भारती

भोपाल

मध्य प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इसका कारण बताया है। टीकमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं के लिए शराब एक प्रमुख कारण है। पूरे दुष्कर्म नशाखोर लोग ही करते है। वहीं अधिकतर जो ड्राइवर दुर्घटना करते हैं वह भी पीये हुए ही होते हैं।

उमा भारती ने कहा कि महिलाओं के साथ दुषकर्म और अन्य अपराध में मध्य प्रदेश में जो उपर आ गया है उसका कारण शराब और नशा है इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे गंभीरता से लिया है। एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के अनुसार  मध्य प्रदेश में औसतन हर तीन घंटे में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। 2021 में मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ रेप के 3515 मामले दर्ज हुए।

दरअसल शराब के खिलाफ अपनी मुहिम में उमा भारती 7 नवंबर से प्रदेश में जन जागरूकता अभियान शुरु करने जा रही है और प्रदेश में नई शराब नीति की मांग लेकर उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि जब तक प्रदेश में नई शराब नीति नहीं बन जाती और सरकार शराब को लेकर उनके लक्ष्यों की पूर्ति नहीं कर देती, तब तक वह अपने घर में नहीं रहेगी।

See also  कोविड से मुकाबला करने रायपुर एम्स तैयार,कोरोना मरीजों को एडमिट करने की सम्पूर्ण उपलब्धता

उमा ने कहा कि 7 नवंबर से वह मध्य प्रदेश में तब तक किसी भवन के अंदर नहीं रहेगी जब तक नई शराब नीति नहीं आ जाती है। शराब के कारण लोग बर्बाद हुए है और महिलाओं को काफी दुख का सामना करना पड़ा है। वह तब तक घर में नहीं रहेगी जब तक समाज में लोग शराब के आतंक से सुरक्षित नहीं हो जाते है।

उमा भारती ने कहा कि वह टेंट या घास-पूस की झोपड़ी में रहेगी। इसके साथ वह अभियान के तहत तब तक सड़क पर घूमती रहेगी जब तक परामर्श करेगी राज्य सरकार नई शराब नीति नहीं लागू कर देती। साथ ही इसके अभियान के दौरान वह शराब दुकानों के वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *