Dhar MP:भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमानी ने देवालय पहुंचकर लिया आशीर्वाद

धार, प्रवीण उज्जैनकर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने बुधवार को प्रातः सर्वप्रथम भोजशाला, अखंड ज्योति मंदिर और धार के अधिष्ठाता बाबा धार नाथ के दर्शन किए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने संघ कार्यालय ,भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, पूर्व विधायक करनसिंह पंवार, जसवंत सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव,प्रभु राठौर, अनंत अग्रवाल, दिलीप पटोदीया और अशोक जैन के निवास पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात धार पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी, कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, जिपं अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, विधायक नीना वर्मा, मुकामसिंह किराड़े सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं से स्थानीय सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए ।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जयराम गावर जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जय सूर्या, नरेंद्र राठौर धार नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, दीपक फेमस, विवेक गौड़, पुरुषोत्तम चौहान जयराज देवड़ा इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोमानी ने कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि यह वर्ष हमारे लिए चुनौती भरा है हम सभी कार्यकर्ता अपने पूरे प्रण और प्राण से विजयश्री हासिल करेंगे
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मनोज सोमानी पूर्व में भाजपा जिला महामंत्री सहित संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पद पर रहे। आगामी दिनों में शुभ मुहूर्त में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोमानी अपना कार्यभार संभालेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *