वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उमरिया जिले में संचालित कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की CM ने की समीक्षा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से कहा है कि आवास, पेयजल योजनाओं, बिजली प्रदाय, राशन वितरण में जनता का संतुष्टि स्तर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कमिश्नर शहडोल से कहा कि वे लगातार निरीक्षण करे, योजनाओं की मानीटरिंग करें।

  मुख्यमंत्री आज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उमरिया जिले में संचालित कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उमरिया जिले में राशन वितरण कार्य के सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने समूह जल प्रदाय योजना, जल जीवन मिशन, एक जिला एक उत्पाद योजना, शहरी पेयजल योजना, चंदिया मिनी स्मार्ट योजना, रोजगार दिवस आयोजन, विभिन्न भवनों के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेसिंग में मंत्री मीना सिंह, विधायक  शिवनारायण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने उमरिया जिले में आवास योजना में गंभीरता से काम करने की प्रशंसा की। आवास प्लस में 8700 आवास बनाने के लक्ष्य के मुकाबले जिले में आठ हजार से अधिक  आवास बन कर पूर्ण हो जाने की प्रगति की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने शहडोल कमिशनर राजीव शर्मा से कहा कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगातार निगरानी रखे और निरीक्षण कर हकीकत को जाने।योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

See also  नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने संकल्पबद्ध : मंत्री डॉ. चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *