मप्र: सीएम के हेलीकॉप्टर की पि​परिया में हुई इमरजेंसी लैडिंग,पचमढ़ी पहुंचे

पिपरिया। मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। रविवार को प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, टीकमगढ़ में 9 घंटे के दौरान 2 इंच बारिश हो गई। मंडला में डेढ़ इंच, नर्मदापुरम में 1.4 इंच, ग्वालियर में 1 इंच, भोपाल-रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई।

इधर, खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की रविवार दोपहर पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद वे परिवार के साथ सड़क मार्ग से पचमढ़ी हिल स्टेशन पहुंचे।

Read also this–  https://janprachar.com/?p=79783

 मध्यप्रदेश में कई इलाकों में बारिश 

भोपाल में रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, रतलाम, पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।

Read also this– https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews#DA,-Pachmarhi,-Chief-Minister-Of-Madhya-Pradesh,-CM-Madhya-Pradesh,-MP,-Madhya-Pradesh,-cm-of-mp,-Chief-Minister-of-MP,-chief-minister,-CM-Mohan-Yadav-%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B6%C2%B2%C2%B2%C3%8E%C2%B5%C2%B0

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक निर्मित टनल परिसर की छत का पीओपी रविवार सुबह 8 बजे अचानक गिर गया। कुछ दिन से टनल परिसर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे पीओपी ने छत छोड़ दी। इधर, मंदसौर के गरोठ में भी थाने की छत का प्लास्टर बारिश के चलते गिर गया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *