मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया 5 दिन के दीपोत्सव किस -किस साथ मनाएंगे

भोपाल
 दिवाली का पर्व धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को शुभकामनायें देते हुए बताया है कि वे किसके साथ दिवाली मनाएंगे। शिवराज ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा है और आज वह बहुत प्रासंगिक हो गई है। इसलिए अगर पूजा करना है, तो गोवर्धन पूजा करो और वही परंपरा आज तक भारत में जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि वे आज चौदस के दिन 23 अक्टूबर को उन बेटे बेटियों, भांजे भांजियों के साथ मनाएंगे जो अपने माता पिता को कोविड में खो चुके हैं।  कार्यक्रम सीएम आवास पर होगा। शिवराज ने कहा कि ऐसे बच्चों के साथ खुशियां बांटना मुझे भी ख़ुशी देगा।

मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो बच्चे भोपाल और आसपास के हैं उनके साथ मैं यहाँ आवास पर दीपावली मनाऊंगा लेकिन जो दूसरे जिलों के बच्चे हैं उन जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दे रहा हूँ कि वे ऐसे बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें गिफ्ट आदि भेंट करें।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण की पूजा है, प्रकृति की पूजा है और इसका प्रारंभ भगवान श्री कृष्ण ने किया था। बृजवासियों से उन्होंने कहा था कि गोवर्धन पर्वत जो गऊओं को घास देता है, जिसके पेड़ों में लगे हुए फल का भी उपयोग किया जाता है और जिसके जंगल लोगों को जीवन देते हैं। इसलिए अगर पूजा करना है, तो गोवर्धन पूजा करो और वही परंपरा आज तक भारत में जारी है। गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा और आज वह बहुत प्रासंगिक हो गई है।

See also  Hanumantiya jal mahotsav का आगाज, पहली बार फ्लाईंग बोर्ड की व्यवस्था 

सीएम ने कहा कि इसलिए गोवर्धन पूजा का पर्व हम सार्वजनिक रूप से मनाएंगे और पर्यावरणविदों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ मनायेंगे, क्योंकि प्रकृति पूजा ही धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित छोड़ सकती है, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *