मुख्यमंत्री ने की आधा दर्जन विभागों की समीक्षा, रोजगार देने क्लस्टर स्थापित करेंगे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभाग को और तेजी से काम करने के लिए कहा है। उन्होंने विभाग द्वारा लाए गए 2015 के भंडार गृह नियम में बदलाव के प्रस्ताव को लेकर कहा कि इसमें मौजूदा हालातों और भविष्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नियम बनाए जाएं। प्रदेश में स्थापित किए जाने एमएसएमई क्लस्टर के भूमिपूजन को लेकर सितम्बर में कार्यक्रम किए जाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई है।

सीएम चौहान ने गुरुवार को आधा दर्जन विभागों की समीक्षा की कड़ी में सबसे पहले एमएसएमई विभाग की समीक्षा की। मंत्री ओपी सकलेचा की मौजूदगी में हुई बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। बैठक में सीएम चौहान को बताया गया कि अगले माह सितम्बर में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग सेक्टर के एमएसएमई क्लस्टर भूमिपूजन के लिए तैयार हो जाएंगे। इसके लिए सितम्बर का आखिरी सप्ताह भूमिपूजन के लिए तय किया जा सकता है। बैठक में 27 अगस्त को प्रदेश में मनाए जाने वाले रोजगार दिवस को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें संभावित स्वरोजागार के मामलों में जानकारी दी गई।

सीएम पहले इस कार्यक्रम में ग्वालियर से शामिल होने वाले थे लेकिन अब इंदौर में रहकर रोजगार दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।  सीएम चौहान गुरुवार को विधि और विधायी कार्य विभाग, योजना, अर्थिक और सांख्यिकी, पशुपालन, किसान कल्याण और कृृषि विकास, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम पेसा कानून में किए जाने वाले बदलाव को लेकर संबंधित विभागों के अफसरों के साथ चर्चा करेंगे।

See also  कृषक उपभोक्ता अस्थाई पम्प कनेक्शन लें और सब्सिडी का लाभ उठायें

उद्यम क्रांति योजना के काम में लाएं तेजी
सीएम के संज्ञान में लाया गया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में एक लाख लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण देने का टारगेट तय किया गया है। अब तक की परफार्मेंस में 13 हजार प्रकरण ही स्वीकृत हुए हैं जिसमें और तेजी लाने के लिए कहा गया। योजना के प्रचार प्रसार के लिए भी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *