मुख्यमंत्री चौहान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटाप की राशि का अंतरण करेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटाप राशि का अंतरण करेंगे। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्द सिंह परमार और जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुमीना सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे 91 हजार 493 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना में लाभान्वित किया जायेगा। स्कूल शिक्षा और जनजातीय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान प्रत्येक संभाग से मण्डल की प्रावीण्य सूची से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 2-2 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप चेक देंगे। प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री चौहान विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे। सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण वेबकास्ट, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से किया जाएगा।

 

See also  महिलाओं को घर और कार्यस्थल पर सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *