मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रधानमंत्री मोदी के श्योपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बारिश की संभावना बनी हुई है। अत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के होने वाले कार्यक्रम और कराहल में स्व-सहायता समूह के सदस्यों के सम्मेलन की तैयारियाँ तद्नुसार की जाएँ। प्रधानमंत्री मोदी को स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों से परिचित कराने समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने और समूह के सदस्यों से संवाद की व्यवस्था भी हो। मुख्यमंत्री चौहान, प्रधानमंत्री मोदी के 17 सितंबर को श्योपुर जिले में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना उपस्थित थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कराहल में स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में आने वाले प्रतिभागियों के आवागमन और आयोजन स्थल की व्यवस्था की समीक्षा भी की।

 

See also  तिहाड़ में सत्येंद्र जैन का दरबार, वीडियो लीक, निलंबित अधिकारी के साथ दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *