मुख्यमंत्री चौहान ने वीरता पदक से अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में लाल परेड ग्राउंड भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वीरता विशिष्ठ सेवा, नागरिक सुरक्षा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित 78 अधिकारी-कर्मचारियों को बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी।

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

सागर पुलिस अधीक्षक तरूण नायक, रतलाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक-फोर्स के सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह, विपिन खलको, राम पदम, अजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक बैसाखू लाल को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

पुलिस मुख्यालय में पदस्थअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (अजाक) राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) डी. श्रीनिवास राव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ. रवि कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक रेडियो सुभाष सिंह, निरीक्षक रेडियो भोपाल (सेवानिवृत्त) प्रमोद पीटर, निरीक्षक (एम) पीएस टू डीजीपी भोपाल निरंजन कुमार श्रीवास्तव और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी भोपाल लल्लूराम त्यागी को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

See also  'अकेला रहता था, परिवार से नहीं करता था बात', श्रद्धा हत्याकांड पर आफताब के पिता ने क्या-क्या बताया

जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर गोपाल प्रसाद ताम्रकार, जेल अधीक्षक (सेवानिवृत्त) क्षेत्रीय जेल प्रबंधन भोपाल रमेश चंद्र आर्य, जेल अधीक्षक जिला जेल हरदा महावीर सिंह रावत और मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल सतना बृजराज सिंह बघेल को जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

डिवीजीनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड इंदौर भोजपाल वर्मा और डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर के करण सिंह को नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक सागरअनुराग, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमचसुंदर सिंह कनेश, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल सुपल्लवी त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर दिलीप सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक एमटीएस, रीवा महेन्द्र कुमार छारी, उप सेनानी 23वीं वटालियन रामप्रताप पटेल, उप सेनानी प्रथम बटालियन इंदौरचंद्रशेखर कौशिक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी ध्यान सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर हरि सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक एसबी. पु.मु. भोपाल ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त म.प्र. भोपाल सूर्यकांत अवस्थी, सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर, इंदौर धैर्यशील येवले और निरीक्षक लोकायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक ईओडब्ल्यू डॉ. दिनेश जोशी, निरीक्षक रेडियो मुख्यालय सुरेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक (एम) पीए टू पुमनि कार्यालय ग्रामीण इंदौर सुनील कुमार जैन, सूबेदार (एम) प्रशासन हिमांशु त्रिवेदी, सूबेदार (एम) आरएपीटीसी इंदौर विनोद कुमार भटेवरा, उप निरीक्षक (एम) सीधी (स्व.) रामसुंदर सोंधिया, उप निरीक्षक (एम) प्रबंध राम बहोर वर्मा, उप निरीक्षक (एम) प्रशासन संजय सुधाकर निरखे, उप निरीक्षक रेडियो पुलिस प्रशिक्षण शाला इंदौर हरेन्द्र कुमार चन्द्रायन, (कार्यवाहक) उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर हरि प्रसाद तीलवे, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी विनोद कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक एसबी सेवाराम मैथिल, प्रधान आरक्षक रेडियो सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, (कार्यवाहक) प्रधान आरक्षक रेडियो भरत कुमार मजुमदार, आरक्षक (एम) ईओडब्ल्यू प्रेमलाल तिवारी, (कार्यवाहक) प्रधान आरक्षक प्रशासन उवेस खान और आरक्षक ईओडब्ल्यू मदन मुरारी शुक्ला को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया।

See also  FIFA WORLD CUP 2022 : 5 मिनट की गलती और खत्म हो गया अर्जेंटीना का भौकाल

जेल विभाग सराहनीय सेवा पदक

मुख्य प्रहरी (सेवानिवृत्त) जेल मुख्यालय इकबाल अहमद, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल अजय बहादुर सिंह, मुख्य प्रहरी देवास रामेश्वर झणियों, मुख्य प्रहरी सिवनी हेमराज पटेल, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन ओमप्रकाश सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल रामपाल सिंह, प्रहरी मुख्य प्रहरी सब जेल लवकुशनगर राम बहादुर कोल, मुख्य प्रहरी सब जेल लखनादौन घनश्याम भाजीपाले, प्रहरी केन्द्रीय जेल इंदौर ईश्वरलाल शर्मा, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा वाल्मिक प्रसाद त्रिपाठी, प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा श्यामसुंदर दुबे, प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल तौसीफ अहमद, सहायक ग्रेड-1 जेल मुख्यालय दिनेश सिंह रावत और कार्यपालन यंत्री जेल मुख्यालय संजीव खरे को जेल विभाग की सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक

डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड ग्वालियर मनीष सिंह चौहान, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड शहडोल महेश कुमार पन्द्रे, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन श्रीमती प्रीतिबाला सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड भोपाल सुउषा डामर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड पन्ना लोकनाथ बागरी, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड सागर संतोष कुमार शर्मा, कम्पनी कमाण्डर एसडीईआरएफ ग्वालियर जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड सागर भगवत प्रसाद नामदेव, उप निरीक्षक (एम) होमगार्ड उज्जैन भारत सिंह हारी को नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *