उपचार के प्रबंध पुख्ता रखें दतिया में : मंत्री डॉ. मिश्रा

जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय दतिया में चिकित्सा सुविधाओं और उपलब्ध प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार कोरोना की संभावित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता करने के निर्देष दिये। मंत्री डॉ. मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और मेडिकल कॉलेज दतिया के डीन के साथ उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांज का अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड और मौजूद बेड व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला चिकित्सालय में उपचार के प्रबंधों का और बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दतिया मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित होने से दोनों की प्रदेशों के मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिये आते हैं, किसी को भी उपचार में कोई समस्या न हो।

नेत्र परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ

मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को गहोई समाज के 41वें नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बेहतर कार्य कर जन सेवा के लिये समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इससे जनता को एक ओर जहाँ लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर अन्य लोगों को भी लोकहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

See also  मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त ने गौरव यात्रा को किया रवाना, 4 दिसंबर को पेसा एक्ट पर सभा

भागवत कथा में शामिल हुए

मंत्री डॉ. मिश्रा शनिवार को बड़ौनी में श्रीमद् भागवत कथा और भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने मंडी प्रांगण दशहरा मैदान में पूज्य साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

जनता की सुनी समस्याएँ

मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को राजगढ़ कॉलोनी निवास पर आमजन से रू-ब-रू हुए। उन्होंने सभी की बातों को सुना, समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *