हाड कंपा देने वाली ठंड, घने कोहरे से कई हवाई सफर प्रभावित, इस दिन होगी बारिश

भोपाल

नया साल कड़ाके की ठंड लेकर आया। आज सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में घना कोहरा छाया रहा और विजीबिलिटी भी सुबह नौ बजे तक घट कर 200 मीटर तक ही रह गयी। इस समय ग्वालियर-चंबल बेल्ट कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश के कई जगहोंं पर विभाग ने सर्दी का आॅरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पहली बार राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते ही सुबह से ही सिहरन ठिठुरन में बदल गयी। वहीं  ग्वालियर-चंबल में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे, तो इंदौर और भोपाल में यह 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। दूसरी ओर राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट के आसपास आज सुबह सोमवार को घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी होने के कारण कई उड़ानों पर असर पड़ा। विमान क्षेत्र में लो-विजिबिलिटी के कारण सुबह की उड़ानों को समय पर लैंड नहीं कराया जा सका है।

एयर इंडिया की सुबह की दिल्ली उड़ान एयरपोर्ट के आसपास करीब 20 मिनट तक चक्कर लगाती रही। बाद में इस उड़ान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह, एयर इंडिया की मॉर्निंग मुंबई उड़ान को भी समय पर लैंड नहीं कराया जा सका। जबकि  इंडिगो की सुबह की दिल्ली उड़ान खराब मौसम के कारण खबर समय पर नहीं पहुंची। रेलवे वेब जानकारी के अनुसार शताब्दी समेत कुछ ही गाड़ियों के लेट होने की सूचना है।

See also  किसानों के सशक्तिकरण के लिये संकल्पित शिवराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *