मप्र भाजपा के दो और जिलाध्यक्ष घोषित,अब तक 59,टल सकता है प्रदेशाध्यक्ष चुनाव

भोपाल(janprachar.com)। मप्र भाजपा ने नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। इनके साथ ही अब तक 59जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। इंदौर के दो व निवाड़ी जिलाध्यक्षों की घोषणा होना शेष है।
‘इधर,सीएम के 27 से जर्मनी प्रवास पर जाने से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने के आसार हैं।
छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष को रिपीट किया गया है। लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विवेक बंटी साहू के सांसद बनने के बाद शेषराव यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
अब उन्हें ही छिंदवाड़ा जिले की कमान दी गई है। नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विधायक प्रतिनिधि रामस्नेही पाठक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
तीन जिलाध्यक्ष की घोषणा शेष
भाजपा ने अब तक सात बार सूची जारी कर 62 में से 59 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। वहीं, इंदौर शहर, ग्रामीण व निवाड़ी पर घोषणा होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कुछ आगे बढ़ सकता है। 27 को सीएम के बाहर जाने के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में इस निर्वाचन की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *