स्पा की आड़ में घिनौनी साजिश:बहनें हिंदू लड़कियां पहले भाईयों को परोसती,फिर धर्मांतरण का दबाव

भोपाल।

राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक दिन पहले सामने आईं दो मुस्लिम बहनों की घिनौनी करतूत उजागर हुई है।

ये हिंदू लड़कियों को रोजगार के बहाने बहला-फुसलाकर अपने कथित प्रेमी व भाईयों को परोसती। उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलकर उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता।

मुस्लिम बहनों की जहरीली साजिश

दो युवतियों की शिकायत के बाद पुलिस ने रॉयल सागर विला निवासी अमरीन उर्फ माहिरा,उसकी बहिन आफरीन व धर्मांतरित मुस्लिम युवक चंदन यादव को हिरासत में लिया है।

आफरीन के तीन अन्य कथित भाई यासिर,चानू व बिलाल की तलाश है।

युवतियों ने इस सभी पर नारायण नगर,अब्बासनगर,अहमदाबाद व मुंबई में दुष्कृत्य किए जाने के आरोप लगाए हैं।

झुग्गी से आलीशान विला तक

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बहनें पहले अब्बासनगर की झुग्गी बस्ती में रहती थीं।

कुछ वर्षों में वे आशिमा मॉल के पास स्थित रॉयल सागर होम्स के एक विला में रहने लगीं।

आरोप है कि यह संपत्ति अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई कमाई से खरीदी गई।

रोजगार का लालच, फिर धर्मांतरण का दबाव

शिकायत के अनुसार, गरीब परिवारों की युवतियों को नौकरी का लालच देकर जोड़ा जाता था।
इसके बाद उन्हें कथित तौर पर नशे का आदी बनाकर महंगे होटल और पब में ले जाया जाता।

पीड़ितों का आरोप है कि बाद में उन पर बुरका पहनने, नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क भोपाल से बाहर अहमदाबाद और मुंबई तक फैला हो सकता है। पुलिस आरोपियों के फोन की कॉल डिटेल्स और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *